Congress Display : क्रोनी केपिटलिज्म नीति के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने किया प्रदर्शन
Block Congress Committee Ghoradongri demonstrated against crony capitalism policy
महामहिम राष्ट्रपति के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बैतूल। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी ने शनिवार 11 फरवरी को केन्द्र सरकार पर अडानी के पक्ष में क्रोनी केपिटलिज्म की नीति बनाने का आरोप लगाते हुए एलआईसी दफ्तर के बाहर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। इसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार अशोक डेहरिया, सारणी थाना प्रभारी हिंगवे को ज्ञापन सौंपा।
एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने युवक को मारी टक्कर… यह पढ़े
धरना-प्रदर्शन करने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र महतो, मंडलम अध्यक्ष अशोक राठौर, पूर्व सरपंच नंदकिशोर उईके, ब्लॉक महामंत्री राजेश राजपूत, नगर अध्यक्ष दुष्यंत महाले, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष योगेंद्र कावड़े, पार्षद राहुल, सुशील धुर्वे, दिलीप यादव, ओम प्रकाश यादव, संजय साल्वे, शोभा दत्ता, पुष्पा पेंदाम सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
— live daily khabar (@livedailykhabar) March 11, 2023
प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र महतो पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केन्द्र सरकार अडानी के पक्ष में घोर पूंजीवादी नीतियों से आमजन के लिए आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है। एसबीआई, एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों भारतीयों की बचत जोखिम में है। कांग्रेस इस मसले पर चुप बैठने वाली नहीं है। यह एसबीआई और एलआईसी में लोगों की पूंजी का सवाल है।
Mp Minister Dance: जब गैड़ी नृत्य पर थिरके प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल… यह पढ़े
करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में
भाजपा सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म के चलते केंद्र सरकार स्टेट बैंक और जीवन बीमा निगम जैसे सार्वजनिक संस्थाओं को कंपनियों में निवेश करने के लिए मजबूर कर रही है। जिसके चलते करोड़ों भारतीयों की बचत खतरे में पड़ रही है। हिंडनवर्ग की हालिया रिपोर्ट ने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति की पोल खोल दी है। जिसमें गहरे आर्थिक संकट के समय पीएम मोदी देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेचा जाकर देश की विदेश नीति को झुकाया जा रहा है।
उद्योगपतियों को लाभ पहुंचा रही भाजपा सरकार

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उद्योगपति अडानी को लाभ पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। केंद्र सरकार अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए नई नीतियां बना रही हैं। सरकारी संस्थाओं को निजी हाथों में सौंपने का काम कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध कर रही है।




