The Buddhist Society of India: दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया सेहरा की ग्रामीण शाखा गठित

लख्मीचंद बेले अध्यक्ष, अजय नागले महासचिव, शिशुपाल बेले उपाध्यक्ष बने

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष मीरा ताई अम्बेडकर के निर्देश पर भारतीय बौद्ध महासभा की जिला शाखा द्वारा ग्रामीण शाखा सेहरा का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने समिति के गठन में भाग लिया। बौद्ध धम्म के विकास करने और बौद्ध धम्म के आचार विचार और संस्कारों को अपनाने पर धम्म देशना दी गई।

जिला अध्यक्ष शंकरराव शेषकर, ग्राम पंचायत सेहरा के सरपंच मन्नू मोगरे की अनुशंसा से ग्रामीण शाखा समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से लख्मीचंद बेले को ग्रामीण शाखा का अध्यक्ष, अजय नागले महासचिव, शिशुपाल बेले को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा कार्यालय सचिव मनोज बेले, लेखा परीक्षक दिलीप बेले सहित अन्य सदस्यों में सचिन, राजा बेले, हरि गुजरे, सोनू बेले, दीपचंद बेले, संगठक महादेव गुजरे सुखदेव सोलंकी, करण शेषकर, महिला विभाग श्रीमती प्रीति नागले, श्रीमती सविता बेले, श्रीमती निर्मला बेले, राधिका शेषकर को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। बैठक में गांव के सभी बुजुर्ग, आमला से व्हीपी झरबडे, बीडी पाटील, शंकरराव शेषकर, बाबूराव शेषकर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button