Mandi Bhav Today : बैतूल मंडी में तीन हजार रुपये क्विंटल बिका गेहूं

Mandi Bhav Today: Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में गेहूं के दामों में खासा उछाल आ गया है। शनिवार को कृषि उपज मंडी में गेहूं की नीलामी ऊंचे में 3000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की गई है।
गेहूं के दाम में अचानक उछाल आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। मंडी में शुक्रवार को गेहूं की ऊंचे में बोली 2791 रुपये प्रति क्विंटल लगाई गई थी और एक दिन बाद ही गेहूं ऊंचे में 3000 रुपये क्विंटल बिक गया। बैतूल की मंडी में सोयाबीन और मक्का की आवक भी तेज हो गई है।
देखें मंडी में शनिवार को आवक और भाव क्या रहे





