सीएमओ के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, वेतन काटने के निर्देश।

बैतूल। नगर पालिका में कार्यालयीन अनुशासन को लेकर सीएमओ नवनीत पाण्डेय ने मंगलवार को सख्त रुख अपनाते हुए विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्य व्यवस्था एवं कार्यालय संचालन की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। जांच के दौरान कुछ कर्मचारी बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए श्री पाण्डेय ने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए कर्मचारियों के एक दिवस के वेतन में कटौती किए जाने के आदेश जारी किए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यालयीन व्यवस्था का सुचारु एवं अनुशासित होना आवश्यक है।

– आगे भी जारी रहेंगे औचक निरीक्षण

श्री पाण्डेय ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि आगे में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे। यदि किसी कर्मचारी द्वारा लापरवाही, अनियमितता या अनुशासनहीनता बरती जाती है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कर्मचारियों को कार्यालयीन अनुशासन का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button