सरकारी शिक्षकों के प्राइवेट कोचिंग पढ़ाने पर रोक लगाने की मांग।
प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

बैतूल। सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग पढ़ाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन ने बुधवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि सरकारी शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ निजी कोचिंग भी संचालित कर रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
एसोसिएशन का कहना है कि सरकारी शिक्षकों को सरकार द्वारा वेतन दिया जाता है ताकि वे स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें, लेकिन कई मामलों में देखा गया है कि वे कोचिंग सेंटरों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का स्तर प्रभावित हो रहा है। प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन ने सरकारी शिक्षकों द्वारा निजी कोचिंग पढ़ाने पर प्रतिबंध लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।




