Debate on climate crisis: जेएच कॉलेज के आकाश दुबे नेशनल प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व

जलवायु संकट विषय पर वाद-विवाद में हासिल किया प्रथम स्थान,राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिनिधित्व


बैतूल। बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल में इंडियन एसोसिएशन पार्लियामेंट ऑन पॉपुलेशन एंड डेवलपमेंट आईएपीपीडी द्वारा विश्वविद्यालय स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “जलवायु संकट मानव स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर रहा है” रखा गया, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया।
इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में जेएच कॉलेज बैतूल के आकाश दुबे ने विपक्ष में अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और 9वीं नेशनल लेवल इंटर यूनिवर्सिटी डिबेट कॉम्पिटिशन के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। वहीं, पक्ष में पियूष सोनारे ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस प्रतियोगिता के आयोजन में बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मंसूरी डीन, डॉ.पवन मिश्रा और राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉक्टर अनिल कुमार सक्सेना की उपस्थिति रही। विजेताओं को प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, युवा उत्सव के संयोजक डॉक्टर युगल किशोर सरले, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ.सुखदेव डोंगरे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.गोपाल साहू, डॉ.शीतल खरे, इश्तियाक अली और नितिन पवार सहित अन्य शिक्षकों एवं गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button