एग्रीकल्चर अवार्ड 2023: बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए बैतूल के प्रियांशु पवार
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट ने किया सम्मानित

Betul News : बैतूल। शहर के जवाहर वार्ड रेलवे कॉलोनी गंज निवासी प्रियांशु पवार ने एग्रीकल्चर एजुकेशन में एक नया मुकाम हासिल किया है। इनके द्वारा प्रकाशित रिसर्च पेपर 12.6 एनएएएस रेटिंग के साथ जर्नल ऑफ आई साइंस अमेरिकन जर्नल में प्रकाशित किया गया, जिसमें इन्होंने किट विज्ञान संबंधित शोध कार्य करते हुए विभिन्न फसलों में लगने वाले कीटो की रोकथाम के लिए न्यू तकनीक के बारे में बताया। इसके साथ ही इन्होंने काफी पॉपुलर आर्टिकल्स, बुकराइटिंग, तथा रेडियोटाल्क के माध्यम से कीट प्रबंधन की जानकारी में योगदान दिया है।
प्रियांशु की इस उपलब्धि पर उन्हें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटिक स्ट्रेस मैनेजमेंट ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2023 तथा बेस्ट रिसर्च पेपर इन एग्रीकल्चर 2023 अवार्ड से सम्मानित किया है। उल्लेखनीय है कि प्रियांशु जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में पीएचडी द्वितीय वर्ष के छात्र है। सम्मान समारोह में पद्म भूषण डॉक्टर आरएस परोदा, सेक्रेटरी ऑफ टास, पूर्व डॉयरेक्टर ऑफ एग्रीकल्चर एंड रिसर्च एजुकेशन, एंड डायरेक्टर जनरल ऑफ आईसीएआर, डॉक्टर एस एन निगम फॉर्मर पीएस आईसीआरआई एसएटी हैदराबाद, डॉक्टर कमल प्रीत सिंग एपीसी गवर्नमेंट ऑफ छत्तीसगढ़, डॉक्टर एससी दुबे, डीजी ऑफ पीपीबी आईसीएआर नई दिल्ली,।डॉ.जी.मानी सीजीएम नाबार्ड रायपुर, डॉ प्रोबिर कुमार घोष वीसी, आईसीएआर एनआईबीएसएम रायपुर मौजूद थे।
प्रियांशु ने ऐसे हासिल की सफलता
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल स्थान पाते हुए सर्वप्रथम इन्होंने पीएटी परीक्षा पास कर अपना अंडरग्रेजुएशन जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर से पूर्ण किया। तत्पश्चात एआईआईईई (जूनियर रिसर्च फेलोशिप मास्टर्स ) की परीक्षा में देश में 15 वा स्थान हासिल किया और अपना मास्टर्स इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट न्यू दिल्ली से पूर्ण किया। इस दौरान इन्हें स्क्लेरशिप से भी नवाजा गया। उसके बाद इन्होंने ऑल इंडिया पीएचडी एंट्रेंस इकैमिनेशन में पूरे देश में 48वी रेंक तथा राज्य स्तरीय पीएचडी परीक्षा में अपने सब्जेक्ट में प्रथम रेंक हासिल की। प्रियांशु को इस सफलता पर पिता रमेश पवार, माता श्रीमती अनिता पवार, बहन प्रियंका, नेहा पवार भाई राहुल और पीयूष पवार ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।




