कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा का प्रथम नगर आगमन आज, जिलेभर में होगा ऐतिहासिक स्वागत

बैतूल। जिला कांग्रेस कमेटी बैतूल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा का बैतूल जिले में प्रथम आगमन आज 18 अगस्त दिन सोमवार को होने जा रहा है। श्री डागा सुबह 10 बजे भोपाल से बैतूल के लिए प्रस्थान करेंगे, जिसके पश्चात सुबह 11 बजे जिले की सीमा में स्थित ग्राम धार पहुंचेंगे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनका प्रथम स्वागत किया जाएगा। इसके बाद श्री डागा का काफिला बैतूल की ओर रवाना होगा और मार्ग में विभिन्न स्थानों पर उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार निलय विनोद डागा सुबह 11.30 बजे भौरा पहुंचेंगे, जहां स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे शाहपुर, 12.30 बजे बरेठा, 12.45 बजे कान्हावाड़ी जोड़, 1.00 बजे पाढर, 1.15 बजे बासपानी, 1.30 बजे भारत भारती, 1.40 बजे सोनाघाटी, 1.45 बजे टिकारी नाका, 1.50 बजे बी.ओ.एल. और 2.00 बजे गेंदा चौक में जनसमूह द्वारा स्वागत किया जाएगा।

2.10 बजे कारगिल चौक में स्थित अमर शहीद दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर निलय डागा माल्यार्पण करेंगे। इसके उपरांत 2.20 बजे गुरुद्वारा पहुंचकर पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम की अगली कड़ी में 2.25 बजे मैकेनिक चौक, 2.30 बजे कांतिशिवा चौक और 2.40 बजे टांगा स्टैंड पर फलों से तुलादान कर उनका स्वागत किया जाएगा।

2.50 बजे शिवाजी चौक में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर, 3 बजे रानी दुर्गावती चौक में रानी दुर्गावती जी की प्रतिमा पर, 3.10 बजे अंबेडकर चौक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर, 3.20 बजे महाराणा प्रताप चौक में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर, 3.25 बजे राजा भोज चौक में राजा भोज की प्रतिमा पर और 3.30 बजे बस स्टैंड चौक पर सरदार विष्णु गोंड जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इसके बाद 3.40 बजे लल्ली चौक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजन अर्चन कर 3.50 बजे गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां से काफिला डागा हाउस पहुंचेगा, जहां कांग्रेसजनों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया जाएगा।

अंत में शाम 4.30 बजे डागा हाउस में जिले के सभी पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, समस्त ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मोर्चा संगठन पदाधिकारी और कांग्रेस परिवार के समस्त वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में संगठन के भावी रोडमैप पर चर्चा की जाएगी।

नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा के प्रथम आगमन को लेकर समूचा कांग्रेस संगठन उत्साहित है और जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में अपार ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। यह आगमन कांग्रेस के लिए एक नई ऊर्जा और दिशा तय करने वाला साबित होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button