बड़ा हादसा: महाकाल दर्शन से लौट रहा था परिवार, फोरलेन पर पलटी कार, एक की मौत, पांच घायल

Big Accident : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिस कार में सवार होकर पूरा परिवार महाकाल के दर्शन कर घर लौट रहा था वह फोरलेन पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि फोरलेन से करीब 40 फीट दूर जाकर फिंका गई। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन से नागपुर तेज गति से जा रही एक कार फोरलेन पर अचानक मुलताई थाना क्षेत्र के मालेगांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए जिसमें महिला की मौत हो गई वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुनील पिता श्रीराम महाले 59 वर्ष, अंजली पति सुनील महाले 53 वर्ष, स्वप्रिल पिता सुनील महाले 27 वर्ष, परिणिता पिता ओमप्रकाश तिवारी 26 वर्ष तथा ज्योति पिता ओमप्रकाश तिवारी 56 वर्ष निवासी नागपुर महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन गए थे।

वहां से नागपुर लौट रहे थे इसी दौरान सोमवार शाम को मुलताई से आगे ग्राम मालेगांव के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सभी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में अंजली की मौके पर ही मौत हो गई वहीं सुनील तथा ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल तत्काल एंबुलेंस से लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि कार तेज गति से नागपुर की ओर जा रही थी तथा अचानक अनियंत्रित हो गई जिससे फोरलेन छोडक़र लगभग 40 फीट दूर जाकर फिंका गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button