शिक्षक संयुक्त मोर्चा का जिला स्तर पर गठन । 8 अप्रैल को प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान।

बैतूल। शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन जिला स्तर पर किया गया। यह गठन क्रांति आव्हान के तहत किया गया है। बैठक में बताया गया कि शासन द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा प्राथमिक शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षा की परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसका संयुक्त मोर्चा द्वारा विरोध किया जा रहा है।
संयुक्त मोर्चा संगठन मध्य प्रदेश के आव्हान पर 8 अप्रैल को प्रदेशभर में आंदोलन किया जाएगा। इसी को लेकर आज आयोजित बैठक में ब्लॉक स्तर, जिला स्तर और प्रांतीय स्तर पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई और रणनीति बनाई गई।
बैठक में समस्त संगठनों के जिला अध्यक्ष उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से सचिन राय, पंजाब गायकवाड, भीम धोटे, राजेंद्र कटारे, रवि सरनेकर, विनय राठौर, दिलीप गीते, राजेंद्र प्रसाद साहू, रितेश राठौर, शैलेंद्र बिहारिया, देवदास पाटणकर, मदन डढोरे, अतिन खरे, नीरज ग़लफट और बलवंत राव ठाकरे शामिल हुए।
बैठक में सभी ने एकमत होकर शिक्षक पात्रता परीक्षा का विरोध किया तथा ब्लॉक स्तर से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षक साथी और शिक्षिका बहनों से आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया।




