एक पेड़ सौ पुण्य के भाव के साथ वायगांव में चलाया पौधारोपण अभियान ।
वॉलीबॉल ग्राउंड में रोपे ट्रैवल ट्री पॉम के पौधे, युवाओं ने लिया हरित भविष्य का संकल्प।

बैतूल। मासोद मंडल के वायगांव में पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य की दिशा में वॉलीबॉल ग्राउंड पर पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैवल ट्री पॉम के पौधे लगाए गए और उपस्थित सभी लोगों ने प्रकृति को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।
पौधारोपण कार्यक्रम में संजू लिखितकर उप सरपंच एवं जिला संयोजक भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया, अजय निराकार सहायक सचिव ग्राम पंचायत वायगांव, प्रमोद धोटे पूर्व जनपद सदस्य, सरिता धोटे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजू काले, बालकिशन भोयरे और कुमारी निकिता राऊत सहित अन्य साथी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी वॉलीबॉल ग्राउंड में इलायची, लौंग, सुपारी, नारियल और बादाम जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा चुके हैं। ये सभी पौधे वर्तमान में सुरक्षित हैं और अच्छी तरह बढ़ रहे हैं। वायगांव के युवाओं और ग्रामीणों द्वारा लगातार हरित वातावरण बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। एक पेड़ सौ पुण्य के भाव के साथ सभी ने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।




