आम आदमी पार्टी के मीडिया कॉर्डिनेटर बने मुकेश गायकवाड़

बैतूल। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश संगठन ने प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार करते हुए 13 जोन के मीडिया प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में बैतूल के सक्रिय कार्यकर्ता भाई मुकेश गायकवाड़ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें नर्मदापुरम जोन से प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया कॉर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रभारी आदरणीय जितेंद्र सिंह तोमर एवं सह प्रभारी विश्वेंद्र सिंह जी द्वारा की गई है।
मुकेश गायकवाड़ की नियुक्ति को संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और मीडिया समन्वय क्षमता का परिणाम माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे जोन स्तर पर संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाएंगे।




