Smuggler ran away leaving the vehicle: वाहन छोड़कर भागा तस्कर, 1 लाख से अधिक कीमत की सागौन सहित लिलेण्ड वाहन जप्त

वन माफियाओं के खिलाफ दक्षिण वन मंडल की मुहिम तेज, डीएफओ के नेतृत्व में की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई

बैतूल। दक्षिण वन मंडल द्वारा वन माफिया के खिलाफ सतत और प्रभावी कार्यवाही जारी है। गश्ती टीम ने 7 जून को सावलर्मेढा वन परिक्षेत्र में अशोक लिलेण्ड दोस्त आरएलएस वाहन (एमएच 40 सीएम 7136) को सागौन वनोपज की अवैध तस्करी करते हुए पकड़ा। इस कार्यवाही में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली। तस्कर वाहन छोड़कर भागने पर मजबूर हुए।

डीएफओ विजयानन्तम टी.आर. के मार्गदर्शन और वन परिक्षेत्र अधिकारी मानसिंग परते के नेतृत्व में जामूलनी से धाबा मार्ग पर सुबह 6 बजे संदिग्ध वाहन को रोका गया। वाहन चालक ने तेजी से वाहन को बहिरम की ओर भगाया, परन्तु गश्ती टीम के पीछा करने पर वह संतरे के बगीचे में वाहन छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान वाहन में 22 नग सागौन चरपट (1.996 घनमीटर) पाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1,10,592 रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया और प्रकरण की विवेचना जारी है।

इस कार्यवाही में मानसिंग परते, देवीराम उईके व.पा. पी.एस. धावा, रमेश महस्की व.पा. पी.एस. थोड़ा, गौरव कुमार जैन वन रक्षक, श्री प्रकाश चौहान वन रक्षक आदि की अहम भूमिका रही। डीएफओ के मार्गदर्शन में गश्ती टीम की लगातार सफलता से वन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। वन विभाग की इस सतत और सख्त कार्यवाही से अवैध तस्करी के मामलों में कमी आने की उम्मीद है। वन विभाग का यह प्रयास वन संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इससे क्षेत्र में वन माफिया पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button