उज्जवला के हितग्राही सावधान: 31 मई तक नहीं कराया ईकेवायसी तो प्रभावित हो सकती है सब्सिडी

Gas Cylinder : बैतूल। रसोई गैस के कनेक्शन धारक एवं उज्जवला योजना के हितग्राहियों के लिए बेहद काम की खबर है। यदि इस खबर से वे अनजान रह गए तो उनकी सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
इससे बचने के लिए जरूरी है कि जिनके पास गैस कनेक्शन हैं वे 31 मई के पहले अपनी गैस एजेंसी पहुंचकर अपनी ईकेवायसी करवा लें। बैतूल जिले में भारत गैस एजेंसी की संचालिक संगीता भार्गव ने बताया कि ईकेवायसी के लिए कनेक्शनधारी को गैस कार्ड और आधार कार्ड के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।
ईकेवायसी के अभाव में सब्सिडी एक जून से प्रभावित हो सकती है। उल्लेखनीय के है कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा निर्देश जारी किए गए हैं कि सभी गैस कनेक्शन धारियों को 31 मई 2024 तक गैस कनेक्शन का ईकेवायसी करना अनिवार्य है। उज्ज्वला हितग्राहियों से एजेंसी ने आग्रह किया है कि वे शीघ्र केवायसी करवाएं।




