Uma Pawar became the president of Lions Club Mehak: उमा पवार बनीं लायंस क्लब महक की अध्यक्ष


बैतूल। लायंस क्लब बैतूल महक की वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन पूर्ण कर लिया गया है। क्लब की नामांकन समिति की बैठक में लायंस इंटरनेशनल के संविधान के अनुसार चयन प्रक्रिया संपन्न हुई। समिति द्वारा चयनित पदाधिकारियों की सूची को क्लब बोर्ड ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया, जिसके बाद नामों की औपचारिक घोषणा की गई।
इस वर्ष लायंस क्लब महक की अध्यक्ष लायन उमा पवार होंगी। सचिव पद की जिम्मेदारी लायन मंजुला पाठक को सौंपी गई है, जबकि लायन संध्या बोहरे को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सह-सचिव लायन रक्षा अग्रवाल और सह-कोषाध्यक्ष लायन सपना सिकेरा होंगी। क्लब की उपाध्यक्षों में प्रथम उपाध्यक्ष के रूप में लायन संगीता गुप्ता और द्वितीय उपाध्यक्ष के रूप में लायन रंजना झोड़ को चुना गया है।
क्लब की अन्य प्रमुख जिम्मेदारियों में मेम्बरशिप एडवाइजर लायन सपना सोनी और लायन मधुबाला देशमुख को बनाया गया है। सर्विस एक्टिविटी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी लायन कंचन आहूजा को सौंपी गई है। हंगर एक्टिविटी चेयरपर्सन लायन दीप्ति दुबे होंगी। यूथ एक्टिविटी चेयरपर्सन के रूप में लायन डॉ. निहारिका भावसार को चुना गया है। एलसीआईएफ चेयरपर्सन लायन चंद्रकांता गाकरे होंगी। कैंसर एक्टिविटी चेयरपर्सन की भूमिका लायन कीर्ति चंदेल निभाएंगी, जबकि डायबिटीज चेयरपर्सन लायन डॉ महिमा सोनवने होंगी। दृष्टि चेयरपर्सन का दायित्व लायन संगीता घोड़की को सौंपा गया है। टेल ट्विटर की जिम्मेदारी लायन रजनी ठाकुर को दी गई है।
बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में लायन सपना सोनी, लायन कंचन आहूजा, लायन डॉ. निहारिका भावसार, लायन एमजेएफ मधुबाला देशमुख और लायन दीप्ति दुबे है। नई कार्यकारिणी को लेकर क्लब सदस्यों में उत्साह का माहौल है और सभी ने नई टीम को शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button