संगठन सर्जन के तहत अनुसूचित जाति कांग्रेस जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया शुरू, आज बैतूल में होगी दावेदारी:

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी बनाए गए प्रभारी| आज जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल में दोपहर 1 बजे होगी बैठक|

बैतूल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की सहमति से अनुसूचित जाति कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संगठन सर्जन अभियान के तहत इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी प्रदेश उपाध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग को बैतूल जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी 16 फरवरी को दोपहर 1 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल पहुंचेंगे। इस दौरान जिले के वे सभी कांग्रेसजन जो अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करना चाहते हैं, उन्हें समय पर जिला कांग्रेस कार्यालय बैतूल में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा।

बैठक के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और नए नेतृत्व के चयन की दिशा में औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। डॉ देवेन्द्र सूर्यवंशी वर्तमान में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग में प्रदेश उपाध्यक्ष होने के साथ ही नर्मदापुरम व बैतूल के जिला प्रभारी भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button