शत प्रतिशत परिणाम के साथ सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी।
अर्पित खंडेलवाल 97 प्रतिशत के साथ रहे अव्वल। ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव 96 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर। 81 में से सभी विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण। स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

बैतूल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं हाई स्कूल परीक्षा परिणाम में जिले के अग्रणी सीबीएसई स्कूल सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल सभी 81 छात्र-छात्राएं सफल रहे।
परिणाम में अर्पित खंडेलवाल ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ब्रज अक्षय पांडे और अक्षरा श्रीवास्तव ने 96 प्रतिशत अंक लेकर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सार्थक ने 95 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में यथार्थ पंडागरे ने 94 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि आरुष साहु और वैदिका गोचरे ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमशः चौथा और पांचवां स्थान प्राप्त किया।
सतपुड़ा वैली पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती दीपाली निलय डागा और प्राचार्या डॉ. ऋतु वाजपेयी सहित पूरे सतपुड़ा वैली परिवार ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




