पूर्णाहुति में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
श्री लीला देव बाबा मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह
पूर्णाहुति में उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण की प्रसादी
श्री लीला देव बाबा मंदिर में संपन्न हुआ प्राण प्रतिष्ठा समारोह 
फोटो –
बैतूल। श्री लीला देव बाबा मंदिर विनोबा नगर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न होने के बाद बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। सुबह हवन पूजन किया गया। इसके बाद साधु संतों व कन्याओं को भोज कराया गया। दोपहर बाद शुरू हुए भंडारे में नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के ऐतिहासिक दिन बैतूल में भी श्री लीला देव बाबा मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी गई थी। अयोध्या के राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दिन ही उसी मुहूर्त में लीला देव बाबा मंदिर की भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के लिए क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी तन्मयता के साथ में लगे हुए थे और मंदिर निर्माण की तैयारी से लेकर समारोह की तैयारी में जुटे हुए थे, जिसको लेकर महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। इस मंदिर में 9 प्रतिमाएं 22 जनवरी को स्थापित की गई। 18 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक लीला देव बाबा मंदिर में विभिन्न आयोजन किए गए। मंदिर में भगवान राम सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मुहूर्त में की गई। अयोध्या राम मंदिर के साथ ही अपने नगर में उसी मुहूर्त में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने से क्षेत्र के राम भक्त भी बड़ी संख्या में इस आयोजन से जुड़े रहे। आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री लीला देव बाबा मंदिर समिति ने नगर के समस्त श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।




