कलेक्टर से की नाबालिग विद्यार्थियों का राजनीतिकरण पर रोक लगाने की मांग

NSUI के चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान जताई कड़ी आपत्ति

स्कूलों में राजनीतिकरण का काला साया

बैतूल। नाबालिग छात्र-छात्राओं को एक संगठन द्वारा सदस्यता अभियान के तहत 5-10 रुपये लेकर राजनीतिक गतिविधियों में धकेला जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि इससे बच्चों की पढ़ाई और मानसिक विकास पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अमन खान ने कलेक्टर से तुरंत इस अभियान पर रोक लगाने और इसमें शामिल प्राध्यापकों व शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है, न कि उन्हें राजनीति के जाल में फंसाना।

श्री खान ने बताया कि विगत कुछ दिनों से स्कूलों में राजनीतिक गतिविधियों का चलन तेजी से बढ़ता जा रहा है, जिससे नाबालिग छात्र-छात्राओं का राजनीतिकरण हो रहा है और उनकी पढ़ाई पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। अमन खान ने कहा कि नाबालिग छात्र-छात्राओं में अभी से राजनीतिक मानसिकता पैदा करना उचित नहीं है। इससे वे अपने शिक्षा के लक्ष्यों से भटक सकते हैं और उनके भविष्य पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

— कलेक्टर से आग्रह: सदस्यता अभियान पर रोक लगाई जाए– 

अमन खान ने कलेक्टर से अपील की है कि वे इस सदस्यता अभियान की गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाएं। साथ ही, उन्होंने उन प्राध्यापकों और शिक्षकों पर उचित कार्यवाही की मांग की है जो इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। अमन खान का मानना है कि शिक्षा संस्थानों में राजनीतिक गतिविधियों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए और बच्चों को शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करने दिया जाना चाहिए। अमन खान ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button