एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के रिसेप्शन में प्रदेश और जिले के दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

बैतूल। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान का वलीमा रिसेप्शन कार्यक्रम 28 दिसंबर रविवार को ढलती शाम के बीच न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रशासनिक वर्ग की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिले और प्रदेश से आए अनेक नेताओं, सामाजिक बंधुओं, राजनीतिक बंधुओं, अधिकारी वर्ग एवं पत्रकार वर्ग ने उपस्थित होकर नवदंपती को शुभकामनाएं दीं।

रिसेप्शन कार्यक्रम में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष निलय विनोद डागा एवं आमला विधायक योगेश पंडाग्रे ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button