भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सानिध्य में 365 दिन चलेगी निशुल्क योग कक्षा
विनोबा नगर शिव मंदिर में चल रहा निशुल्क पंचकर्म एवं योग चिकित्सा शिविर। जोंक चिकित्सा और कपिंग थेरेपी से रक्त व नसों की समस्याओं का उपचार। 25 फरवरी से बटामा हनुमान मंदिर में नया योग शिविर, 3 मार्च तक होगा आयोजन

बैतूल। विनोबा नगर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में दिव्य प्राकृतिक एवं पंचकर्म चिकित्सालय के तत्वावधान में निशुल्क पंचकर्म एवं योग चिकित्सा शिविर संचालित हो रहा है। शिविर में कमर दर्द, घुटने दर्द, जोड़ों में अकड़न, वात एवं कफ दोष, सूजन तथा मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्याओं से पीड़ित मरीजों का प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार किया जा रहा है।
आयुर्वेदिक एवं नेचरोपेथी कंसल्टेंट तथा अल्टरनेटिव मेडिसिन एवं पंचकर्म एक्सपर्ट डॉक्टर पुष्पेंद्र अरोरा द्वारा कपिंग थेरेपी, हिजामा थेरेपी, एमएफआर थेरेपी, एमएफडी थेरेपी, अग्नि कपिंग और जोंक चिकित्सा के माध्यम से उपचार प्रदान किया जा रहा है। जोंक चिकित्सा के जरिए रक्त और रक्त वाहिकाओं से संबंधित समस्याओं तथा लंबे समय से सूजी और गांठदार नसों के उपचार का दावा किया गया है।
शिविर प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक संचालित हो रहा है। पंजीयन निशुल्क रखा गया है। आयोजन भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, महिला पतंजलि योग समिति और युवा भारत पतंजलि किसान सेवा समिति बैतूल मध्य प्रदेश के सानिध्य में किया जा रहा है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के तहसील प्रभारी संतोष तोमर, अखिलेश जैन, एनपी साहू, जूही, दिलीप रावत तथा अनहद अकैडमी के सहयोग से शिविर का संचालन किया जा रहा है। पंजीयन और जानकारी के लिए 8602416283, 9425663993 और 9926414956 पर संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को शिविर का समापन किया जाएगा। इसके बाद 21 फरवरी से शिव मंदिर प्रांगण में वर्षभर स्थायी निशुल्क योग कक्षा प्रारंभ की जाएगी, जिसमें अनुभवी प्रशिक्षित योग शिक्षक द्वारा नियमित प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 25 फरवरी से बैतूल बाजार रोड स्थित बटामा हनुमान मंदिर प्रांगण में 3 मार्च तक नया शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां स्थायी योग कक्षा भी प्रारंभ करने की योजना है।दर्शना चौरे महिला स्पेशलिस्ट द्वारा महिलाओं के लिए विशेष परामर्श एवं उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में पंजीयन पूर्णतः निशुल्क रखा गया है।




