Rammay : राममय हुआ जेएच कॉलेज परिसर, विद्यार्थियों ने किया सुंदरकांड पाठ

प्राचार्य सहित जन भागीदारी समिति अध्यक्ष और सदस्य हुए शामिल

Rammay : बैतूल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा शुक्रवार 19 जनवरी को जेएच कॉलेज में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री सोनू बोरबन ने बताया कि अयोध्या में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अब कुछ ही समय शेष बचा है, ऐसे में पूरे देश में उत्साह मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए विद्यार्थी परिषद ने भी कॉलेज में धार्मिक अनुष्ठान के तहत सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया सभी विद्यार्थियों ने सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर पुण्य लाभ लिया।

इसके बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जेएच कॉलेज में 100 सीटर बॉयज हॉस्टल की मांग के विषय में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार के नाम कॉलेज प्राचार्य विजेता चौबे को ज्ञापन सौंपा। सुंदरकाण्ड कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती विजेता चौबे, जनभागीदारी अध्यक्ष घनश्याम मदान, जनभागीदारी सदस्य निलेश गिरी गोस्वामी, सोनू बोरबन नगर मंत्री बैतूल, मानिक कुमरे, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य पराग यादव, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमेश सोनकपुरिया, परिसर मंत्री प्रियंसी नागले, परिसर अध्यक्ष, देव प्रजापति, लक्की खातरकर, कनक पटने, आकांक्षा दिव्या सोनी, सलोनी बारस्कर, रूपाली बरस्कर, दीपाली चढ़ोकार, अनुराग कजोड़े, अनुराग यादव, मयंक गोरले एवं जेएच कॉलेज परिसर के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button