हर महीने होटल जांच सुनिश्चित करे खाद्य विभाग: गोलू सोनी।
त्योहारों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए कार्रवाई, नियमित निरीक्षण अनिवार्य।

बैतूल। कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग जैसी संभावित घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए खाद्य विभाग के सभी अधिकारियों से होटलों की नियमित जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की खपत बढ़ जाती है, ऐसे समय में लापरवाही से आमजन के स्वास्थ्य पर सीधा खतरा पैदा हो सकता है, इसलिए विभाग को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
गोलू सोनी ने स्पष्ट रूप से कहा कि त्योहारों के समय सभी होटलों की सघन जांच की जानी चाहिए, चाहे होटल छोटा हो या बड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि निरीक्षण त्योहारों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि पूरे वर्ष हर महीने नियमित रूप से होटलों में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री की जांच की जानी आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि होटलों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखी जाए तो फूड प्वाइजनिंग जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
ब्लॉक अध्यक्ष गोलू सोनी ने कहा कि सभी होटलों में खाद्य सामग्री की मासिक जांच कराना समस्त खाद्य विभाग की जिम्मेदारी है और विभाग को इसे गंभीरता से लागू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमित जांच से ही आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है और किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सकता है।




