सूर्यवंशी ढोलेवार समाज का करियर गाइडेंस व प्रतिभा सम्मान समारोह 26 जुलाई को

बैतूल। सूर्यवंशी ढोलेवार कुन्बी समाज संगठन जिला-बैतूल द्वारा रविवार, 26 जुलाई को एसडीआर लॉन, दनोरा में करियर गाइडेंस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं को करियर गाइडेंस प्रदान करने के साथ उनका सम्मान किया जाएगा। साथ ही समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष भोलाराम कोकाटे ने समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




