रगबी से राइफल शूटिंग तक बच्चों ने सीखें नए हुनर।

श्री विनायकम स्कूल का समर कैंप बना बच्चों की प्रतिभा निखारने का मंच।

बैतूल। जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री विनायकम स्कूल में आयोजित नि:शुल्क समर कैंप का छठवां दिन रचनात्मक गतिविधियों के साथ संपन्न हुआ। पिछले 24 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास को केंद्र में रखकर विविध गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बच्चों की उमंग और भागीदारी ने पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया।

गुरुवार 7 मई को आयोजित विशेष सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ प्रतिभा रघुवंशी और बैतूल जिला रगबी एसोसिएशन के सचिव अमित कुमार शामिल हुए। अतिथियों ने कहा कि श्री विनायकम स्कूल शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य निर्माण की प्रेरणादायी पाठशाला है। उन्होंने विद्यालय के सकारात्मक वातावरण और बच्चों के नैतिक एवं बौद्धिक विकास के प्रयासों की सराहना की।

समर कैंप में बच्चों के लिए रगबी, खो-खो और सॉफ्ट बॉल जैसी खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों में टीम स्पिरिट और फिटनेस की भावना विकसित हो रही है। वहीं आर्चरी और राइफल शूटिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसके अलावा ओपन माइक, डांस, जुम्बा और योगा के माध्यम से बच्चों के आत्मविश्वास और शारीरिक विकास को बढ़ावा दिया गया।

रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने के लिए मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट और फायरलेस कुकिंग जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लास के जरिए बच्चों को संवाद कौशल और आत्मविश्वास बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया गया, जबकि फन गेम्स ने कैंप के माहौल को और अधिक आनंदमय बना दिया।

विद्यालय के डायरेक्टर संजय राठौर ने कहा कि आज के समय में बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही मंच देना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से समर कैंप का आयोजन किया गया है, जहां बच्चे खेल, कला, संगीत, नृत्य, योग और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों के माध्यम से नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन नई गतिविधियों के जरिए बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है, जिससे उनमें लगातार उत्साह बढ़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button