बाबा साहब ने देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान दिया: जैद खान।

एनएसयूआई ने अंबेडकर चौक बैतूल में मनाई 135वीं जयंती। संविधान निर्माता के योगदान को किया याद।

बैतूल। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान के निर्देशानुसार एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अंबेडकर चौक बैतूल में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

संविधान और सामाजिक न्याय के प्रतीक रहे अंबेडकर

कार्यक्रम के दौरान एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे संविधान निर्माता, एक महान अर्थशास्त्री, कानूनविद और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने बताया कि संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में बाबा साहब ने देश को एक मजबूत और समावेशी संविधान दिया, जिसके माध्यम से हर नागरिक को स्वतंत्रता, समानता और न्याय का अधिकार सुनिश्चित हुआ।

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष निलेश धुर्वे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जीवनभर जाति प्रथा और छुआछूत के खिलाफ संघर्ष किया। महाड़ सत्याग्रह के माध्यम से उन्होंने दलितों को सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी पीने का अधिकार दिलाया। साथ ही बहिष्कृत हितकारिणी सभा की स्थापना कर उन्होंने वंचित वर्गों की शिक्षा और उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।

– कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

इस अवसर पर फैजान शेख, यश साहू, प्रवीण रॉक्से, विकास महतो, सुमित अकोले, हर्ष आर्य, विकास मेहरा, शिवम यादव, राजा बचले, टीसू राने, नितिन जोंजारे सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button