श्री विश्वकर्मा प्राकट्योत्सव के तीन दिवसीय सफल आयोजन के लिए समिति ने माना आभार
भव्य रैली और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया आयोजन का गौरव
विधायक हेमंत खंडेलवाल ने आयोजन की सराहना की
बैतूल। श्री विश्वकर्मा बढ़ाई समाज समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान श्री विश्वकर्मा का तीन दिवसीय प्राकट्योत्सव धूमधाम से मनाया गया। आयोजन की सफलता पर समिति ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है।
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने विश्वकर्मा बढ़ई समाज के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह समाज अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने आयोजन समिति और सभी समाजजनों को उनके सामूहिक प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा और लक्ष्मीनारायण की विधिवत पूजा-अभिषेक से हुआ। इस दौरान जिलेभर से उपस्थित समाज के सभी वर्गों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। महिला मंडल द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों और बड़ों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर आयोजन को और भी मनोरंजक बनाया।
दूसरे दिन जिलेभर से आए स्वजातीय बंधुओं ने एक भव्य रैली में हिस्सा लिया। यह रैली समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक बनी। आयोजन में गणेश मालवी जिलाध्यक्ष, हर्ष मालवी कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. आर.के. मालवी, डॉ. आर.डी. विश्वकर्मा, सी.एल. मालवी, ऋषिराम मालवी, गोवर्धन मालवी (एडवोकेट), शशिकांत मालवी सचिव, वीरेंद्र मालवी कोषाध्यक्ष, देवकुमार मालवी, नरेंद्र मालवी सह सचिव, विष्णुकांत मालवी (सांस्कृतिक सचिव), बद्री प्रसाद मालवी, विवेक गुडु मालवी, सुखदेव मालवी, शिव मालवी, श्रवण मालवी, रामदयाल मालवी, विनय बंटी मालवी युवा मंच अध्यक्ष, जितेंद्र मालवी, प्रशांत मालवी, मनोज मालवी, रवि मालवी, लोकेश मालवी, नितेश बंटी मालवी, भूपेंद्र पीलू मालवी, रमेश मालवी, उमेश मालवी देहगुड़, रंगलाल मालवी अध्यक्ष, आमला, डॉ. पवन मालवी, हरिशंकर मालवी, डॉ. उमेश मालवी (रिधोरा), विजय मालवी चिचोली, चुन्नीलाल मालवी भैंसदेही, शेखर मालवी, रजत मालवी समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
महिला मंडल ने भी आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई। विमला लक्ष्मीनारायण, अर्चना बल्लु मालवी जिलाध्यक्ष महिला मंडल, सुषमा सुभाष मालवी, सुनीता शिवदयाल मालवी, गीता महेश मालवी, ममता गुड्डू मालवी, पुष्पा शशिकांत मालवी, उषाकिरण मालवी, अलका रानू मालवी, विजेता कोमल मालवी, ज्योति मालवी, सुनंदा मालवी, सुषमा मालवी, रामकुमारी, उर्मिला रमेश मालवी, रीता भारत मालवी, मीनाक्षी मालवी, राधा विनय मालवी, पिकी दिनेश मालवी, सुशीला रामता मालवी, ममता सुरेश मालवी, रजनी राजेश मालवी, कविता उमाकांत मालवी, उन्नति जितेंद्र मालवी, निशा हर्ष मालवी, नीलिमा विष्णुकांत मालवी, हेमलता बद्री प्रसाद मालवी ने अपनी उपस्थिति और भागीदारी से आयोजन को सफल बनाया।
युवा मंच ने भी आयोजन में अपना विशेष योगदान दिया। विनय बंटी मालवी (युवा मंच अध्यक्ष) के नेतृत्व में जितेंद्र मालवी, प्रशांत मालवी, मनोज मालवी, नितेश बंटी मालवी, भूपेंद्र पीलू मालवी, लोकेश मालवी और अन्य युवाओं ने भरपूर सहयोग दिया। बलवीर मालवी, देवेन्द्र बबलु मालवी, हरिशंकर मालवी, डॉ. उमेश मालवी रिधोरा, रंगलाल मालवी अध्यक्ष, आमला और अन्य ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आयोजन ने समाज के सभी वर्गों को एकजुट कर एकता और संस्कृति का संदेश दिया। आयोजन के अंत में महिला मण्डल प्रमुख ममता देवेन्द्र मालवी, डॉ पूजा मालवी होशंगाबाद, पूर्णिमा मालवी इटारसी, जितेन्द्र मालवी (वेदिका फर्नीचर), समाज समिति प्रमुख बलवीर मालवी ने सभी सामाजिक जिले वासियों, मीडिया का आभार माना और इस आयोजन को समाज की एकता और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।