National Games: राष्ट्रीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में भाेपाल की मूक बधिर कनिष्का शर्मा ने जीता सिल्वर

National Taekwondo Competition : बैतूल। बैतूल में हो रही राष्ट्रीय ताईक्वांडों प्रतियोगिता में भोपाल की मूक बधिर कनिष्का शर्मा ने सिल्वर मेडल जीतकर प्रदेश के लिए बड़ी कामयाबी हासिल की है। बोलने और सुनने की क्षमता न रखने वाली 15 वर्षीय कनिष्का की नजर इस प्रतियोगिता में गोल्ड पर थी। उसने पांच मैच में से चार जीतकर गोल्ड तक पहुंचने का मार्ग तो बना लिया।कड़े सेमी फाइनल मुकाबले में उसने पश्चिम बंगाल की राज रूपा को हराया और फाइनल में प्रवेश कर लिया था।

फाइनल मैच में कनिष्का का मुकाबला महाराष्ट्र की सिद्धी बेंडाले से हुआ। बेहतर प्रयास करने के बाद भी उसे जीत नहीं मिल पाई। इस मुकाबले को महाराष्ट्र की सिद्धी ने जीत लिया। एमपी स्पार्टस एकेडमी के चीफ कोच जगजीत सिंह मंड ने बताया कि कनिष्का से उम्मीद थी कि इस नेशनल में गोल्ड जीतेगी। फाइनल मुकाबले में उम्दा प्रदर्शन करते हुए उसने सिल्वर जीत लिया यह बड़ी उपलब्धि है।

ताईक्वांडो के कुंभ में 72 खिलाड़ी बने पदक विजेता:

67 वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन मंगलवार को देश के कई राज्यों की ताइक्वांडो प्रतिभाओं के बीच मैच खेले गए। जिसमें 14 आयु वर्ग की बालिकाओं के विभिन्न वजन वर्ग में 11 स्वर्ण, 11 रजत एवं 22 कांस्य पदक और बालक वर्ग के विभिन्न वजन वर्ग में सात स्वर्ण, सात रजत  एवं 14 कांस्य पदक वितरित किए गए।

मंगलवार का मैच 17 वर्षीय आयु वर्ग के ग्यारह किलो ग्राम वजन श्रेणी के खिलाडिय़ों के बीच खेले गए। जिले के जनप्रतिनिधियों ने खेल मैदान में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साह वर्धन किया। जिनमें जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, वरिष्ठ जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, विभिन्न वार्डों के पार्षद गण, जिला पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न मैचों का आनंद भी लिया गया। मंगलवार को कुल 403 मैच खेले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button