students learned the importance of voting: लोकतंत्र की पाठशाला में 400 विद्यार्थियों ने जाना मतदान का महत्व
शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घोड़ाडोंगरी में हुआ आयोजन
बैतूल। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, घोड़ाडोंगरी में लोकतंत्र की पाठशाला का आयोजन प्राचार्य एम. आर. निरापुरे की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में स्वीप के जिला सहायक नोडल अधिकारी एवं एनएसएस के जिला संगठन अधिकारी डॉ. सुखदेव डोंगरे ने 400 विद्यार्थियों को भारत में लोकतंत्र और चुनाव में मतदान के महत्व को विस्तारपूर्वक समझाया।
प्राचार्य एम. आर. निरापुरे ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारत के लोकतंत्र और संविधान का सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान के महत्व को समझने और इसे आत्मसात करने की सलाह दी। महेंद्र सिंह उइके ने कहा कि हर भारतीय को अपना हक और अधिकार जानने के लिए संविधान को पढ़ना चाहिए। डॉ. हेमंत निरापुरे ने कहा कि हर घर में संविधान की एक पुस्तक अवश्य होनी चाहिए, जिससे हर नागरिक अपने अधिकार और कर्तव्यों को बेहतर तरीके से समझ सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रवीण शर्मा, पुष्पा कछवाहा, प्रेमंद पाटिल, राधिका बारपेट, गरिमा पुरोहित, रेखा इरपाचे, सोनाली पटवारी और जितेंद्र वागद्रे ने सक्रिय योगदान दिया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक साबित हुआ, जिसमें लोकतंत्र, मतदान और संविधान की गहन जानकारी दी गई।