strike fast: एमपीआरडीसी के नर्मदापुरम डिविजनल अधिकारी पहुंचे आप के धरना स्थल
पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी भूख हड़ताल पर

बैतूल। आम आदमी पार्टी विगत 9 दिनों से विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर सारनी में आंदोलनरत है। 9 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन में दो दिनों से पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य लोकसभा प्रमुख बैतूल अजय सोनी ने अन्न त्याग दिया है, उनकी मांग है कि जब तक संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी धरना स्थल पर आकर उनकी स्थानीय जनहित की ज्वलंत मांगों का स्थाई निराकरण नहीं कर देते, ये अनशन सतत रूप से जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि बैतूल परासिया सड़क मार्ग की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर एमपीआरडीसी के नर्मदापुरम डिविजनल अधिकारी डीके स्वर्णकार एजीएम राजकुमार नागले, टोल मैनेजर घोड़ाडोंगरी अनुज कुमार ने आकर उनकी मांगे सुनी और राज्य सड़क मार्ग पर व्यवस्था में सुधार को लेकर अपनी सहमति दर्ज कराई। अभी तक स्थानीय स्तर से जुड़े विभाग ने धरना अनशन स्थल पर आकर अनशन कर्ताओं की जायज़ मांगों पर सुध तक नहीं ली है ये गंभीर विषय हैं।
शुक्रवार को अनशन स्थल पर पार्टी के प्रदेश सचिव (लेवर विंग) विनोद जगताप, लोकसभा उपाध्यक्ष अधिवक्ता शंकर पेंदाम, जिला अध्यक्ष शैलेश कुमार वाईकर, जिला संयुक्त सचिव जितेंद्र देशमुख, सुरेंद्र नागले, थब्बीराम डोंगरे, सिराज खान, जिला इवेंट इंचार्ज मनोहर पचोरिया, यूथ विंग जिला संयुक्त सचिव शिबू विश्वकर्मा, राकेश सिंह, मुमताज खान, संदीप खातरकर, जिला कार्यालय प्रभारी राजेश यादव, राजेश बामने, महिला विंग से सुमन कुरानिया, कमला बाथम, दुर्गा भूमरकर एवं अन्य कार्यकर्ता अनशन स्थल पर शामिल रहे।




