Varsavasa concludes with Dhamma teachings: प्रत्येक परिवार में धम्म देशना की परंपरा होनी चाहिए: संदीप पाटिल

धम्म देशना के साथ वर्सावास का हुआ समापन

बैतूल। दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया एवं प्रबंधन समिति के तत्वावधान में पंचशील बौद्ध विहार, सदर बैतूल में चल रहा वर्सावास कार्यक्रम पूज्य भंते दीपांकर द्वारा धम्म देशना देकर संपन्न हुआ। यह वर्सावास 10 जुलाई से प्रारंभ हुआ था, जिसमें जिलेभर के बौद्ध अनुयायियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम में भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष संदीप पाटिल, प्रबंधन समिति के पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा जिले के विभिन्न विहार समितियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

वर्षावास समापन अवसर पर संदीप पाटिल ने कहा कि प्रत्येक परिवार में धम्म देशना की परंपरा होनी चाहिए ताकि बच्चे और परिवार के सभी सदस्य धम्म के सिद्धांतों को समझ सकें और जीवन में उनका अनुसरण कर सकें।कार्यक्रम के अंत में सभी उपासक एवं उपासिकाओं ने सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण कर वर्सावास समापन का पुण्य लाभ अर्जित किया। मंच संचालन आयुष्मान कमलेश उबानारे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button