moon sighting: कल चन्द्र दर्शन के साथ कोरकू आदिवासी समाज मनाएगा माहो महामहोत्सव

परिवार परिचय जतरा-2024 की तैयारी के लिए शहीद भवन में होगी बैठक

 

moon sighting: बैतूल। कोरकू समाज  रविवार 11 फरवरी को अमावस्या के चंद्र दर्शन के साथ माहो महा महोत्सव मनाएगा। इसके साथ ही मुठवा-कुल पित्तरा खोंटा पूजन एवं युवक-युवती सह परिवार परिचय जतरा-2024 के अंतिम चरण की तैयारी के लिए मुठवा धाम शहीद भवन में सुबह 11 बजे से बैठक आयोजित कर रूपरेखा तैयार की जाएगी।

आदिवासी कोरकू उन्नतिशील समाज एजुकेशन एण्ड सोशल वेलफेयर सोसायटी जिला बैतूल मध्यप्रदेश के मिशन संचालक एवं प्रचारक सह कोरकू समाजसेवी खुशराज भूरी-भाकलू ढिकू कोरकू आदिवासी आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार माहो महामहोत्सव के पावन अवसर पर मुठवा-कुल पित्तरा खोंटा पूजन एवं युवक-युवती सह परिवार परिचय जतरा-2024 बड़े धूम धाम से मनाने अंतिम चरण की तैयारी के लिए बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने समस्त सामाजिक बंधु से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

प्रकृति के सिद्धान्तों का पालन करता है कोरकू समाज

आदिवासी कोरकू उन्नतिशील समाज से मिली जानकारी के अनुसार कोरकू आदिवासी समुदाय प्रकृति पूजक और प्रकृति रीति-रिवाज को मानने वाला है। प्रकृति में होने वाले परिवर्तनों के आधार पर ही कोरकू आदिवासी समाज में जीवन जीने के शैली से लेकर दैनिक जीवन के कार्यों में भी प्रकृति धर्म अर्थात् नियमों सिद्धान्तों का पालन करता है। इसी क्रम में अमावस्या के उपरान्त दिखने वाला चांद कोरकू आदिवासी समाज में अत्यन्त पवित्र और शुभ माना जाता है। कोरकू समाज के तीज-त्यौहार प्रायः चन्द्र दर्शन से संबंधित है। केवल होला उत्सव जो फसल की कटाई की खुशी में पूर्णिमा को मनाते है।

 चन्द्र दर्शन को महीने का प्रथम दिन मानता है कोरकू समाज

इस महीने में कोरकू समाज फाग गाने के कारण इसे फगुवा फागुन कहते है। कोरकू आदिवासी समाज चन्द्र दर्शन को महीने का प्रथम दिन मानते है और कोरकू आदिवासी प्रकृति समय अनुमान तिथि पत्रक तीस दिन के मान से निर्धारित करते हुए 12 महीने (एक साल) का ही बनाया जाता है। इस प्रकार बारह महिने में बारह चन्द्र दर्शन के मान से एक साल में कुल 12 ही तीज-त्योहार मनाने का प्रकृति रिवाज है। कोरकू आदिवासी समुदाय में बिता हुआ पूष का महीना पित्तरों के लिये पवित्र है जिसमें सिडोली, जागर, फूल जागनेर आदि के माध्यम से पित्तरों का खोंटा पूजन करते है।

चन्द्र दर्शन से होगा माहो महीने का आगाज

माहों के महीने में पारम्परिक काला देव, मुठवा देव एवं अन्य सामाजिक एवं पारम्परिक देवी-देवताओं के खोंटा पूजन के लिये पवित्र मानते है। आज होने वाले चन्द्र दर्शन से माहो महीने का आगाज होगा जो कोरकू समुदाय के लोगों के लिए माहों महीने का चांद कहलाता है अर्थात इस माह में काला देव का खोंटा पूजन जिसे कोरकू बोली-भाषा में पांच पावली खोंटा पूजन का रिवाज है। चांद दिखाई देने के बाद समाज के सामाजिक बंधुओं की सुविधानुसार बुजुर्ग तिथि निर्धारित करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button