Nishan yatra: श्री खाटू श्याम जी की धूमधाम से निकली निशान यात्रा

कोसमी में बनेगा मंदिर, निर्माण कार्य शुरू होने से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली यात्रा

Nishan yatra:  बैतूल। शहर में श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति कोसमी के तत्वाधान में सोमवार 5 फरवरी को खाटू श्याम जी की भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा कोसमी से सोनोली मुलताई स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर तक निकाली गई।

निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। पदयात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया गया। श्री खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों ने बताया मंदिर निर्माण के संकल्प पदयात्रा निकाली जा रही है। पदयात्रा संपन्न होने के बाद कोसमी में भव्य मंदिर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की है।

पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिन्हें प्रसन्न करने निशान चढ़ाया जाता है जिससे श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं।

निशान पदयात्रा में मुख्य रूप से अरुण चढोकार, हेमंत बारस्कर रामेश्वर देशमुख, सहदेव लिखितकर, सोनू कारे, प्रदीप टीटारिया, रतनेश पवार, नीलकंठ धोटे, शुभम डांगे आदि श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button