लोहिया वार्ड में चला विशेष सफाई अभियान।

केंद्रीय विद्यालय के सामने नगर पालिका ने किया व्यापक स्वच्छता कार्य।

बैतूल। लोहिया वार्ड में शनिवार को स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। केंद्रीय विद्यालय के सामने नगर पालिका की टीम ने व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया, जिसमें सड़क, आसपास के क्षेत्र और सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित किया गया। अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने और इसे दैनिक आदत में शामिल करने के लिए जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वतीबाई बारस्कर, उपाध्यक्ष महेश राठौर, सांसद प्रतिनिधि बंडू धोटे, वार्ड पार्षद सोमती धुर्वे, रेडक्रॉस सोसाइटी के डॉ. जयसिंगपुरे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नवनीत पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वार्डवासी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर सफाई कार्य में भागीदारी निभाई और अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button