Heavy Rain : सतपुड़ा डेम के 7 गेट 5-5 फीट तक खोलें, तवा नदी में छोड़ा 28 हजार क्यूसेक पानी

निचली नदियों में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ का खतरा

Heavy Rain : Betul : सतपुड़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसी बीच सतपुड़ा डेम का जलस्तर बढ़ने पर 7 गेट खोल दिए हैं। इससे जहां निचली नदियों के आसपास के गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। वहीं जलस्तर मेंटेन करने जलाशय प्रबंधन द्वारा गेटों की ऊंचाई बढ़ाने की तैयारी है। 7 गेटों को 5-5 फीट की ऊंचाई पर खोलने से तवा नदी में प्रति सेकंड करीब 28 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर 3 बजे के बाद सतपुड़ा डेम के 7 गेटों से 5 फीट पानी छोड़ा गया है। इससे पहले यानी की शुक्रवार रात डेम के 3 गेट 2-2 फीट की ऊंचाई पर खोल गए थे, जो शनिवार अलसुबह 4 बजे बंद किए गए। इसके बाद शनिवार सुबह 10 बजे एक एक कर डेम के तीन गेट खोल दिए गए। 12 बजे गेटों की संख्या बढ़ाकर 5 कर दी गई। दोपहर 12:30 बजे 5 गेटों को 2-2 फीट की ऊंचाई पर खोल दिया गया। इस दौरान सतपुड़ा डेम से तवा नदी में प्रति सेकंड करीब 8400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

इससे तवा नदी में बाढ़ जैसे हालात बने रहे। हालाकि नंदियाघाट और शिवनपाठ नदी पर पुल बनने से पुनर्वास कैंप के लगभग सभी गांवों का संपर्क शहरी क्षेत्र से बना है। फिलहाल सतपुड़ा डेम का लेवल 1430 फीट मेंटेन किया जा रहा है। जबकि जलाशय की क्षमता 1433 फीट है। शनिवार सुबह 8 से शाम 4 बजे तक 63 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button