शहीद भवन में सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक संपन्न।

पारिवारिक मिलन समारोह नहीं करने का सर्वसम्मति से निर्णय। 14 अप्रैल को धूमधाम से मनाई जाएगी डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती।

 

बैतूल। सामाजिक जन कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार 20 फरवरी को शहीद भवन में आयोजित की गई। बैठक में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले पारिवारिक मिलन समारोह पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

बैठक में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती के अवसर पर टेंट लगाकर कार्यक्रम आयोजित करने, 20 किलो चावल का पुलाव बनाकर वितरित करने तथा पानी, कुर्सी, टेबल, फूल माला, सीलिंग ग्लास और प्लेट आदि की व्यवस्था करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाओं और टेंट की राशि को लेकर भी चर्चा की गई।

समिति द्वारा प्रत्येक सदस्य से 500 रुपए सदस्यता शुल्क लेने का निर्णय लिया गया। आगामी 5 मार्च की बैठक में सभी सदस्यों को 500 रुपए जमा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीआर झरबड़े, एसआर वाईकर, शिवदयाल चौकीलकर, पंजाबराव भालेकर, अजाबराव भूमरकर, रायमल वरवड़े, रामदास पंडाग्रे और सूरजलाल मंडलेकर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button