Smuggling: जंगल के रास्ते महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जा रहे थे 33 गोवंश, पुलिस ने झाड़ियों में छिपकर जान बचाई

smuggling: बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में भैंसदेही थाना क्षेत्र में जंगल के रास्ते पैदल 33 गोवंश को महाराष्ट्र के कत्लखाने जाने से पुलिस ने बचाया। गाेवंश की तस्करी करने वाले अंधेरे में भाग निकले।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जामझिरी की ओर से महाराष्ट्र के कत्लखाने गोवंश को ले जाने की सूचना पर पुलिस की टीम रविवार रात पूर्णा नदी के पास घोगामा जोड़ पर पहुंची।पुलिस वाहन को झाड़ी में छिपाकर पुलिसकर्मी छिपकर बैठ गए। कुछ देर बाद गौवंश को मारते पीटते ले जाते हुए तस्कर नजर आए।

पुलिस ने घेराबंदी कर गोवंश को पकड़ा लेकिन अंधेरा होने से तस्कर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने 33 गोवंश को जप्त कर पूर्णा गोशाला में पहुंचाया। भैंसदेही थाना में अज्ञात आरोपितों के विरूद्ध धारा 4,6,9 म.प्र. गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम, 4,6,7 म.प्र कृषि उपयोगी पशु संरक्षण अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button