कल निकलेगी संत गजानन महाराज की पालकी यात्रा

बैतूल। प्रतिवर्ष बैतूल से शेगांव गजानन धाम जाने वाली पालकी यात्रा कल 6 जनवरी दिन शनिवार को सुबह 8 बजे संत गजानन मंदिर मराठी मोहल्ला कोठी बाज़ार बैतूल से प्रस्थान करेगी। संत गजानन सेवा मंडल के अध्यक्ष संतोष कमाविसदार ने बताया कि पालकी यात्रा दुर्गा मंदिर बाजार चौक, कृष्ण मंदिर, थाना चौक, मरही माता मंदिर, न्यू बैतूल स्कूल के सामने से साई मंदिर, नाग मंदिर, पाल मोहल्ला, पीपल देव मंदिर, चांदनी चौक, पुराना बच्चा जेल चौक, लिंक रोड, सिम्स हॉस्पिटल, डॉ.राठी के सामने से जेट कंप्यूटर, चंद्रशेखर वार्ड से वापस बच्चा जेल चौक, चांदनी चौक, पुराना अस्पताल चौक, गोपाल चौक, जय स्तंभ के सामने से सीमेंट रोड, लल्ली चौक, बस स्टैंड के सामने से स्टेडियम चौक, एसपी ऑफिस के सामने से गंज प्रमोद अग्रवाल कार्यालय, बिजासनी मंदिर होकर शनि मंदिर के सामने से गंज धर्मशाला पहुंचेगी। संत गजानन सेवा मंडल ने सभी भक्तों से भ्रमण मार्ग में पूजन कर पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया।



