Shree Ram ji: धार्मिक नगर बैतूलबाजार हुआ राममय, सनातन सेना ने निकाली राम रथ शोभायात्रा

प्रमुख चौराहों पर किया श्री हनुमान चालीसा का पाठ, प्रभु श्री राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही

Jai shree Ram : बैतूल। अयोध्या में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर धार्मिक नगर बैतूल बाजार को राम मय करने में भक्तों का उत्साह किसी से कम नहीं रहा। मंदिरों में जहां धार्मिक आयोजन किए गए वहीं जगह जगह भंडारा प्रसादी का वितरण भक्तों को किया गया। बैतूल बाजार में प्रमुख आकर्षण का केंद्र सनातन सेना के द्वारा निकाली गई श्री राम रथ शोभायात्रा रही।

देश के पांचवे धाम श्री रूक्मणी बालाजी मंदिर बालाजीपुरम से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में श्री राम की मिट्टी से बनाई प्रतिमा को रथ पर रखा गया था। बालाजीपुरम के संस्थापक श्री सेम वर्मा के द्वारा मंदिर के समक्ष प्रभु श्री राम का पूजन किया और आरती करने के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई। ट्राले पर देवी जागरण ग्रुप के सदस्य श्री राम के भजन कीर्तन कर रहे थे। सबसे आगे बैंड बाजे की धुन पर भक्त थिरकते हुए हाथों में भगवा ध्वज लहराते और जय श्री राम का जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल महिलाओं के द्वारा भी उत्साह के साथ नृत्य करते हुए प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा का उल्लास मनाया जा रहा था।

शोभायात्रा बालाजीपुरम से मुख्य मार्ग से होते हुए माता मंदिर पहुंची। यहां पर भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया। इसके बाद बाजार चौक से होते हुए शोभा यात्रा चौकी पुरा पहुंची। यहां पर करीब एक घंटे तक भक्तों ने जमकर नृत्य किया और हनुमान चालीसा का पाठ देवी जागरण ग्रुप के सदस्यों ने किया। यहां से शोभायात्रा सिंहवाहिनी चौक पर पहुंची और मंदिर में पूजन आरती करने के बाद जमकर आतिशबाजी की गई। समापन पर भंडारा प्रसादी का वितरण भी भक्तों को किया गया।

 इस आयोजन में सबसे प्रमुख बात यह रही कि मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल रहे। नगर के सभी मंदिरों के पास हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button