Betul news: सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा “यहां राज है श्री राम का” भजन
भजन गायक विन्देश मासोदकर ने सुरीली आवाज में दी प्रस्तुति

Betul News: बैतूल। अयोध्या में प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर देश राममय हो गया है। राम भक्ति में रमे लोगों में मंदिर के लोकार्पण के प्रति उत्साह बढ़ाने वाले भजन और राम गीत की जैसे बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर सैकड़ों भजन और गीत धूम मचा रहे हैं। कुछ की तारीफ स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं। वह खुद भगवान राम पर बने गानों को लगातार शेयर भी कर रहे हैं।
इसी तरह बैतूल जिले में भी भजन गायक विन्देश मासोदकर की आवाज में गाया गया भजन “यहां राज है श्री राम का” भजन सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि भजन गायक विन्देश मासोदकर ने देवी जागरण में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा में निखार लाया था। अब उनकी प्रस्तुति सोशल मीडिया के माध्यम से धमाल मचा रहीं हैं।
जागरण व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन दिनों विन्देश मासोदकर की हर जगह डिमांड है। विन्देश मासोदकर की सुरीली आवाज ने बैतूल जिले का नाम रोशन किया है। यहां राज है श्री राम का भजन यूट्यूब पर भी खूब पसंद किया जा रहा है। विन्देश मासोदकर को सोशल मीडिया पर विंदु दीवाना के नाम पर प्रसिद्ध भी मिल रही है।




