संत सिंगाजी गवली समाज ग्रामीण क्षेत्रों में चला रहा नशामुक्ति अभियान। युवाओं को नशे से दूर रहने की दी जा रही समझाईश।

 

बैतूल। संत सिंगाजी गवली समाज के जिलाध्यक्ष भूरा यादव ने समाज में बढ़ती शराबखोरी को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए इसके खिलाफ नशामुक्ति जागरूकता अभियान शुरू किया है। उन्होंने बताया कि गांव-गांव में समाज के भीतर कई सामाजिक कुरीतियां फैल रही हैं, जिनमें शराब की लत सबसे बड़ी समस्या बनती जा रही है। इसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और समाज की छवि भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में गवली यादव समाज के साथ-साथ गोंड, कोरकू, कुनबी और मेहरा समाज के जिला स्तरीय नेतृत्वकर्ताओं को भी जोड़ा गया है। सभी ने मिलकर समाज से शराबखोरी जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया जा रहा है। समाज को नशामुक्त और संगठित बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button