जिम के 10 साल पूरे होने पर स्टुडेंट्स को मिले अवार्ड।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ रंगारंग नृत्य की प्रस्तुति।

बैतूल। विधि लेडीज जिम के 10 साल पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्टुडेंट्स को 150 अवार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में एसडीओपी शैफा हुसैन और एसआई कविता नागवंशी, डॉ. महिमा सोनवानी, समाजसेवी मीरा एंथोनी, गुंजन खंडेलवाल और पत्रकार गौरी बालापुरे पदम उपस्थित थीं। इस संबंध में जानकारी देते हुए संचालिका आभा तिवारी ने बताया कि जिम में एक्सरसाइज के चलते कई महिलाओं ने मातृत्व लाभ प्राप्त किया है। इसके साथ ही वर्क आउट और डाइट के जरिए बहनों का वजन कम हुआ और स्वास्थ्य को खासा फायदा हुआ। कार्यक्रम में प्लेंक, चेयरपोस, बोट और स्कॉट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्कॉट में अंजली, चेयरपोस में कंचन, बोट में श्रद्धा और प्लेंक में जान्हवी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अवार्ड प्राप्त किया। इसी तरह और प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा अवार्ड प्रदान किए गए। स्टुडेंट्स की ओर से रंगारंग नृत्य की प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में रेग्युलर, एनरजेटिक, कोहिनूर और प्रतियोगिताओं में जीते प्रतिभागियों को अवार्ड दिए गए। गौरतलब है कि विधि लेडीज जिम में सभी महिलाएं अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा लाभ ले रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुषमा सोनी ने किया। आभार प्रदर्शन जिम संचालित आभा तिवारी द्वारा किया गया।




