Samvida Karmi Strike : अनोखा प्रदर्शन : भगवान चित्रगुप्त की स्तुति कर संविदा कर्मियों ने शासन के धोखे के खिलाफ की नारेबाजी

Samvida Karmi Strike: Unique performance: By praising Lord Chitragupta, contract workers shouted slogans against the government's deception

बैतूल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी गुरुवार को एक हाथ में कागज और दूसरे हाथ में कलम रखकर आंदोलनरत रहे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए समस्त कर्मो का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्र गुप्त की स्तुति पूजन कर प्रकट उत्सव दिवस मनाया।

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त समस्त जगत के प्राणियों के कर्मो का लेखा जोखा व्यवस्थित रखने और निश्चित समय पर उनके कर्मों के आधार पर फल देने वाले देवता है, उनके द्वारा फल देने में कोई छलावा और भेदभाव नही किया जाता। चित्र गुप्त जी की नीति गुप्त नही होती सभी के लिए मुफ्त होती है। लेकिन मध्यप्रदेश शासन केबिनेट में स्वीकृत नीति का लाभ देने में भी छलावा कर रहा है। स्वीकृत नीति को अजब गजब तरीके अपनाकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लाभ देने के बजाए छलावा और आश्वासन दे रहे है।

शासन प्रशासन को हमारे स्वास्थ्य समर्पण और मांगो का लेखा जोखा दुरुस्त करना ही होंगा चूंकि हमारे साथ बहुत बार छलावा हो गया। अब हम छलावा नही बुलावा चाहते है और हम अब लिखित आदेश पर हड़ताल स्थगित करेंगे, जिसके लिए हमने हाथों में कागज, कलम, दवात रखकर शासन को ये बताने का प्रयास किया है कि हड़ताल अब मांगो के लिखित रूप में पूरी होने पर खत्म की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button