Republic Day : बैतूल कलेक्टर ने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया

Republic Day : बैतूल। देश का 75 वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। बैतूल में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने आवास पर राष्ट्रध्वज फहराया और सलामी दी।इस मौके पर कलेक्टर के स्वजन और समस्त कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कलेक्टर ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर सलामी दी गई।




