Crime News : लोहे के चार गेट और कम्प्यूटर चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार

Crime News : बैतूल। जिले के मुलताई क्षेत्र में लोहे के चार गेट और जनपद कार्यालय के कम्प्यूटर चोरी करने वाले तीन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान जब्त किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के तीन युवक सामान बेचने की फिराक में घूम रहे हैं इस पर पुलिस ने संदेह में तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सलमान शाह पिता रसीद शाह 23 वर्ष ताप्ती वार्ड, राहुल पिता गुल्लु उईके 26 वर्ष पटेल वार्ड तथा दिलीप पिता नामदेव लाड 43 वर्ष निवासी भगतसिंह वार्ड ने पुलिस के समक्ष विगत 8 मई को सिविल लाईन कालोनी के दो सूने बंगले में से लोहे के दो बड़े गेट तथा दो छोटे गेट तथा 15 जुलाई को जनपद कार्यालय भवन के छत के कवेलू निकालकर कम्प्यूटर मिलाकर लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी करना स्वीकार किया।




