घर-घर पहुंचकर मतदाता सूची शुद्धिकरण करें कार्यकर्ता: सुधाकर पवार

एसआईआर अभियान तेज़, पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ेंगे, अपात्रों के कटेंगे


आठनेर। हाल ही में चल रहे एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार पूरे जिले में अभियान में तेजी लाने और सक्रिय करने हेतु लगातार दौरा कर रहे हैं। बुधवार आठनेर मंडल के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर नवीन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं और जो मतदाता बूथ पर निवास नहीं करते हैं, उनके नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फार्म नंबर 7 भरकर बीएलओ के पास आपत्ति दर्ज कर जमा किया जाए, जिससे अपात्र मतदाताओं को हटाया जा सके।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथ अध्यक्षों और मंडल पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर मंडल प्रभारी कमलेश राठौर, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, नपाध्यक्ष सुषमा जगताप, उपाध्यक्ष विनय जितपुरे, विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, मंडल महामंत्री मधुसुदन अमरूते, मंडल उपाध्यक्ष गिरधर सराटकर, धनराज गावंडे, महेश लहरपुरे, युवा मोर्चा जिला मंत्री सोपान जगताप, माधोराव सातपुते, निलेश अड़लक, गोलु चढ़ोकार, अजय पोटफोड़े, कैलाश आजाद, योगेश जगताप, गोलु सोनी, रमेश गीद, कमलेश वागद्रे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष जयपाल नरवरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button