Raktdaan News : पत्नी पीड़ित पुरुष ने बेटी के जन्म दिन पर किया रक्तदान
Raktdaan News : Wife victim man donated blood on daughter's birthday
बैतूल। आपने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अत्याचार की बहुत खबरें और कई संस्थाओं के नाम सुने होंगे, लेकिन बैतूल जिले में अब एक ऐसी संस्था काम कर रही है जो पुरुष पर हो रहे अत्याचार को लेकर लोगों को जागरुक करने और सरकार से महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी कानून बनाने की मांग की गई। साथ ही एक पुरुष हेल्पलाइन नंबर 8882-498-498 भी जारी किया गया।
इसके जरिए कोई भी पीड़ित पुरुष कभी भी फोन कर सहायता प्राप्त कर सकता है। बताया जा रहा है कि ये संस्था पिछले चार साल से पीड़ित पुरषों की मदद कर रही है। सेव इंडिया फैमिली बैतूल की अनुपम पहल पर बैतूल के पत्नी पीड़ित एक पुरुष ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान कर संस्था के प्रति कृतज्ञता व्यक्ति की।
इंडिया फैमिली बैतूल नाम की एक संस्था बना कर विगत कई वर्षों से बैतूल जिले में महिलाओं से पीड़ित पुरुषों के लिए मार्गदर्शन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो लोग समाज और बदनामी के डर से किसी से कुछ नही बताते हैं, उन लोगो की संस्था द्वारा मदद की जा रही है। हमारी संस्था सेव इंडिया फैमिली से जुड़े एक पत्नी पीड़ित पुरुष की बेटी का बुधवार को जन्म दिन था, जिसके उपलक्ष्य में उन्होंने पुरुषों को मोटिवेट करने और समाज सेवा के उद्देश्य से जिला अस्पताल में रक्त दान किया।
उक्त पुरुष पर उनकी पत्नी द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप लगाया गया है,जो दो वर्षो से पत्नी और बेटी से अलग रह रहे है।साथ ही 125 जैसा मामला कायम कर उन्हे प्रताड़ित किया जा रहा है। संस्था ऑल इंडिया लेबल पर सेव इंडिया फैमिली के नाम से पीड़ित पुरुषों के लिए काम कर रही है, संस्था द्वारा टोल फ्री नंबर 8882498498 जारी किया गया है,जो इन महिला पीड़ित लोगो के लिए मददगार साबित हो रहा है।