Railly news: रैली में बाबा साहब के क्रांतिकारी गीतों ने जगाई अलख

सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में निभाई अहम भूमिका


बैतूल। सार्वजनिक बाबा साहेब डॉ अंबेडकर जयंती समारोह समिति बैतूल के बैनर तले संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 133 वी जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
सार्वजनिक समारोह के अध्यक्ष आयु.आशा मांडवे दीदी के नेतृत्व में पंचशील बुद्ध विहार से दोपहर 2 बजे रैली प्रारंभ की गई। रैली बाबा साहब चौराहा होते हुए लल्ली चौक, एसपी ऑफिस रोड होते हुए दिलबाहर चौक से पंचशील बुद्ध विहार पहुंची। जहां रैली का समापन किया गया। रैली में आयु.मनोज शेषकर द्वारा बाबा साहब के क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से समाज को संदेश दिया। समाज के सभी सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। रैली में आदिवासी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। रैली में संयुक्त रूप से दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला बैतूल, भीम सेना बैतूल, जयस संगठन जिला बैतूल,पंचशील बुद्ध विहार प्रबंधन समिति सदर, सम्यक बुद्ध विहार प्रबंधन समिति बडोरा, कालापाठा बुद्ध विहार प्रबंधन समिति, नागार्जुन बुद्ध विहार प्रबंधन समिति माचना कॉलोनी बैतूल, रमाई उत्थान समिति बडोरा, महामाया महिला मंडल रामजी नगर, धम्म प्रचार प्रसार समिति गौठाना, फुले बिरसा अंबेडकर समिति सुरगाव, बिरसा अंबेडकर स्मारक समिति चारबन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सार्वजनिक जयंती समारोह को सफल बनाए जाने पर अध्यक्ष द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button