public relation news: भुरेलाल बेठेकर ने विभिन्न ग्रामों में किया जनसंपर्क
प्रचार के दौरान शिवरात्रि एवं होली पर्व की दी जा रही शुभकामनाएं

बैतूल। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सेवानिवृत्त एएसआई भुरेलाल बेठेकर ने भीमपुर, भैंसदेही, आठनेर, आमला एवं मुलताई ब्लाक के विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया। उन्होंने ग्रामीणों को जानकारी दी की वह आगामी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के रूप में उतरेंगे। बेठेकर ने जनता से उन्हें समर्थन देने की बात की। उनके द्वारा प्रचार के दौरान शिवरात्रि एवं होली पर्व की शुभकामनाएं दी जा रही है।
लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर भुरेलाल बेठेकर सक्रिय हो गए है, वह पूरी ताकत के साथ प्रचार कर रहे हैं। सुबह से लेकर शाम तक जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। गावों में छोटी-छोटी सभा और नुक्कड़ सभा कर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं जान रहे है। भुरेलाल बेठेकर ने बताया कि इस बार जनता बदलाव चाहती है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, उन्होंने कहा कि जनता उन्हें सहयोग देती है तो क्षेत्र की सम्मानित जनता के सहयोग से लोकसभा में पहुंचने का काम करूंगा और विकास का नया अध्याय लिखूंगा। बेठेकर ने बड़े बुजुर्ग के पांव छू कर व हाथ जोड़कर तो हम उम्र से गले मिलकर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिल रहा है, इस बार आदिवासी समाज के विकास के लिए मैदान में उतरना है, घर-घर पहुंचना है।




