Politicle news: कांग्रेस ने निशा को स्तीफा देने को कभी नही कहा: मालवे


आमला। आमला के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज मालवे ने रविवार 14 अप्रैल को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को कांग्रेस ने कभी स्तीफा देकर कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ाने का ऑफर नहीं दिया। सुर्खियों में बने रहने की लालसा के कारण निशा बांगरे ने स्वयं डिप्टी कलेक्टर के पद से स्तीफा दिया था। भाजपा एवं संघ नेताओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिया। मुलताई में तो संघ कार्यालय के भूमि पूजन में स्वयं वह उपस्थित थी। भाजपा द्वारा आमला की टिकट पहले घोषित कर दिये जाने के बाद निशा द्वारा कांग्रेस नेताओं के चक्कर लगाना शुरू कर दिया गया। फार्म भरे जाने की तिथि समाप्त होते-होते तो निशा का स्तीफा मंजूर हुआ। इसके बाद कांग्रेस पार्टी से इनके द्वारा कहा गया कि मैं जन सेवा करना चाहती हूँ तो पार्टी ने संगठन में उन्हें पद दे दिया। अब कोई लाभ होता न देखकर उन्होंने खुद का पाला बदलते हुये पुनः सर्विस में रखे जाने के लिए आवेदन दे दिया था। भाजपा नेताओं को खुश करने के लिए आज वह कांग्रेस को भला-बुरा कह रही है। ऐसे नेताओं के आने या जाने से कांग्रेस या किसी भी राजनैतिक दल को कोई फायदा या नुकसान नही पहुंचता है न ही ऐसे लोग कोई जनसेवा के लिए आते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button